events of sonbhadra
अतीत के प्रमुख घटना-क्रम....
1- 1203 में बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी राज्य पर बालन्दशाह के शासन का अन्त और चंदेल राजवंश के पारीमल, बारी मल का आधिपत्य
2- 1290 में बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी की रियासतों से चन्देलों की पराजय बालन्दशाह के वंशज घाटम की जीत व अधिग्रहण
3- 1310 में पारीमल के वंशज उड़नदेव द्वारा बिजयगढ़, बड़हर तथा अगोरी पर पुनःआधिपत्य
4- पन्द्रहवीं शदी में सिंगरौली पर बेनवंशी राजपूतों की जीत व अधिग्रहण
5- 1550 में बेनवंशियों का सिंगरौली से बिजयगढ़, बड़हर के राजाओं द्वारा विस्थापन
6- 1700 में सिंगरौली पर बेनवंशी राजपूत फकीरशाह का राज्यारोहण तथा सिंगरौली का शाहपुरा सिंगरौली के नाम से नामांतरण
7- 1753 में राजा बनारस बलवंत सिंह द्वारा बिजयगढ किले का अधिग्रहण तथा बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी राज्य पर कब्जा एवं सिंगरौली के राजा से समझौता
8- 1770 में बलवंत सिह की मृत्यु
9- 10 अक्टूबर 1770 को बलवंतसिंह के दूसरे पुत्र चेत सिंह का राज्याभिषेक और बनारस राज्य का नेतृत्व
10- 1781 में बिजयगढ़ किले पर अंग्रेजों का कब्जा तथा बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी एवं सिंगरौली राज्य का अधिग्रहण
11- 1781 में ही बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी तथा सिंगरौली के राजाओं का अंग्रेजों द्वारा पुनरस्थापन एवं राजस्व के लिए समझौता
12- 1811 में चंत सिंह की मृत्यु
13- 1830 में मीरजापुर को अलग राजस्व जनपद की मान्यता
14- 19 मई 1857 को मीरजापुर में अजादी के जन-संघर्ष का प्रारंभ
15- 6 जून 1857 को अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्राता आकांक्षियों का बर्बर दमन
16- 10 जून 1857 को 27 स्वंतत्रता आकांक्षियों का गिाफ्तारी एव दमन
17- 22 जून 1857 को मीरजापुर के पास स्थित गौरा गॉव के स्वतंत्राता आकांक्षियों का अंग्रजों पर हमला
18- 4 जुलाई 1857 को अंग्रेज मजिस्ट्रेट मूर का अदालती कार्यवाही के समय ही झूरी सिंह द्वारा वध
19- 24 अगस्त 1857 को कुअरसिंह का रामगढ में प्रवास एवं क्रान्ति की तैयारी
20- 9 जनवरी 1858 को अंग्रेज कजक्टर टक्कर का राजा लक्ष्मण सिंह का पीछा करना तथा मॉची के जंगल में 200 स्वतुत्राता आकांक्षियों के साथ शहीद होना
21- 1890-1895 के मध्य मीरजापुर में कांग्रेस पारटी का गठन एवं उपेन्दनाथ बनर्जीको अध्यक्ष बनाया गया
22- 19 फरवरी 1922 में राबर्ट्सगंज में अंग्रेजांे के खिलाफ एक बड़ी सभा का सफल आयोजन
23- 3 फरवरी 1928 को मीरजापुर में साइमन कमीशन का सफल विरोध
24- 4 मार्च 1929 कोजवाहरलाल नेहरू की चुनार में सफल जन-सभा
25- 19 नवम्बर 1929 को गॉधी जी का मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत
26- 6 अप्रैल 1930 को मीरजापुर में जे.एन.विल्सन के नंतृत्व में नमक आन्दोलन का प्रारंभ उसी दिन नमक बनाने का काम चील्ह,विन्ध्याचल, और चुनार में प्रारंभ
27- अपैल में ही अंग्रेजी स्कूलों तथा अ्रग्रेजी शिक्षा तथा अंग्रेजी सामानों का का बहिष्कार
28- भगतसिंह और मोतीलाल नेहरू की म्त्यु पर मीरजापुर में शोकसभा
29- 22 जुलाई 1934 को गांधी जी का मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत
30- 1941 में सुभषचन्द्र बोस, रफी अहमद किदवई की मीरजापुर में पूर्ण आजादी की मॉग पर भाषण
32- 13 अगस्त 1942 में स्वतंत्रता आकांक्षियो पर गोली चलाई गई दो की मृत्यु अनेक घायल
17- अगस्त 42 को शोक दिवस मनाया गया
33- रोलेट एक्ट का सबल प्रतिरोध तथा 600 लोगों की मीरजापुर में गिरफ्तारी
34- इन्डिया कौन्सिल एक्ट 1861 का विरोध और गिरफ्तारियां
35- इन्डिया कौन्सिल एक्ट 1892 कुछ सुधारों के साथ पारित फिर भी जन-हित कारी नहीं तथा वह पूर्ण स्वराज्य वाला नहीं था सो सबल जनप्रतिरोध
36- 1788-1789 का अंग्रेजी भूमि व राजस्व प्रबंधन
37- 1795 का स्थयी बन्दोबस्त, सर्वे एवं भौमिक अधिकार
38- पुनर्निरीक्षण 1886-87, पुनर्निरीक्षण 1897-98
39- 1853 में दुद्धी अंग्रेजी नियंत्राण में, 1940, 1878-1885 का पुनर्निरीक्षण,दुद्धी का बन्दोबस्त,
बिजयगढ़, बड़हर तथा सिंगरौली इस्टेट की 1911 में जमीनदारी की स्थिति--
बिजयगढ रियासत़- तत्कालीन राजा राघोशरण सिंह
313 गॉव, 12 पट्टी कुल राजस्व 14130 रु.
तथा शाहाबाद, बंगाल में
13 गॉव, 2 पट्टी राजस्व 2615 रु.
तालुका सिद्धी (बिजयगढ़़)
42 गॉव
अगोरी-बड़हर रियासत- रानी बेद शरण कुंअरि
400 गॉव एवं 13 अन्य
राजस्व 35433 रु.
सिंगरौली रियासत - राजा रूद्रप्रताप सिंह
116 गॉव मीरजापुर में तथा 191 गॉव सिंगरौली शाहपुर में
राजस्व 701 रु.


Comments
Post a Comment