Posts

events of sonbhadra

Image
अतीत के प्रमुख घटना-क्रम.... 1- 1203 में बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी राज्य पर बालन्दशाह के शासन का अन्त और चंदेल राजवंश के पारीमल, बारी मल का आधिपत्य 2- 1290 में बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी की रियासतों से चन्देलों की पराजय बालन्दशाह के वंशज घाटम की जीत व अधिग्रहण 3- 1310 में पारीमल के वंशज उड़नदेव द्वारा बिजयगढ़, बड़हर तथा अगोरी पर पुनःआधिपत्य 4- पन्द्रहवीं शदी में सिंगरौली पर बेनवंशी राजपूतों की जीत व अधिग्रहण  5- 1550 में बेनवंशियों का सिंगरौली से बिजयगढ़, बड़हर के राजाओं द्वारा विस्थापन  6- 1700 में सिंगरौली पर बेनवंशी राजपूत फकीरशाह का राज्यारोहण तथा सिंगरौली का शाहपुरा सिंगरौली के नाम से नामांतरण  7- 1753 में राजा बनारस बलवंत सिंह द्वारा बिजयगढ किले का अधिग्रहण तथा बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी राज्य पर कब्जा एवं सिंगरौली के राजा से समझौता 8- 1770 में बलवंत सिह की मृत्यु  9- 10 अक्टूबर 1770 को बलवंतसिंह के दूसरे पुत्र चेत सिंह का राज्याभिषेक और बनारस राज्य का नेतृत्व 10- 1781 में बिजयगढ़ किले पर अंग्रेजों का कब्जा तथा बिजयगढ़, बड़हर, अगोरी एवं सिंगरौली राज्य का अधिग्रहण 11- ...